सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या फोरलेन पर दादरा गांव के पास सोमवार करीब 10 बजे एक सीएनजी कंटेनर से गैस रिसाव शुरू हो गया। यह कंटेनर एक पेट्रोल पंप के लिए सीएनजी ले जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर, हाईवे को एक तरफ से बंद कर दिया गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।