मथुरा: बालाजी महाराज का 9 से 16 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा एवं कंबल वाले बाबा का जीएलए के सामने लगेगा दरबार
मथुरा में सनातन आस्था का एक भव्य आयोजन होने जा रहा है दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत जीएलए कॉलेज के सामने स्थित सीताराम गौशाला में 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक अवध सरकार बालाजी दिव्या दरबार एवं कंबल वाले बाबा का दरबार लगाया जाएगा जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है अवधेश शास्त्री ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की