धरमपुरी: ओंकार कॉलोनी में कोबरा सांप आने से हड़कंप, सर्प मित्रों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, लोगों ने दिया धन्यवाद
समाज सेवा तो कई प्रकार की देखी होगी जो दान धर्म सेवा करके समाज सेवा करते हैं,लेकिन धामनोद में युवाओं की एक टीम है जो अपनी जान पर खेल कर समाज सेवा में जुटे है किसी भी जाती या धर्म के हो यह टीम तुरंत वहां पहुंच जाती है ओर जंगल से भोजन पानी की तलाश में जहरीले सांप जो बस्ती ओर आ जाते है उनका रेस्क्यू कर उनकी जान बचाकर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ देते है।