चंडी: रजरप्पा से लौटते समय रजौली चेकपोस्ट के पास ट्रक से कार की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
रजरप्पा से लौटने के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रजौली टोल टैक्स के पास मंगलवार की देर रात 11 बजे तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो