खरगोन। शहर के बिस्टान रोड स्थित पीजी कॉलेज के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 2839 की चपेट में बाइक सवार आ गए। हादसे में अमन नगर निवासी कलीम हुसैन के हाथ में गंभीर चोट आई, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।