सिवनी मालवा: देवल मोहल्ले में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग के घर में घुसकर किया चाकुओं से हमला नगदी आभूषण लेकर हुए फरार
सिवनी मालवा नगर के देवल मोहल्ले में बुधवार गुरुवार देर रात घर में घुसकर तीन अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावर घर से सोने के आभूषण और करीब 1 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि बुजुर्ग महिला