राजगढ़: कालीपीठ थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कालीपीठ थाना प्रभारी जितेंद्र अजनारे ने मंगलवार को शाम 7:00 बजे करीब मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कालीपीठ थाना सीसीटीवी कैमरे की मदद से धनवास कलां गांव निवासी आरोपी कमल पिता बापूलाल तंवर को उसके खेत से गिरफ्तार कर आरोपी के पास एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।