बालाघाट: रजेगाँव मंगोली उड़ान पुल हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालाघाट गोंदिया नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित रजेगाँव मंगोली उड़ान पुल पर दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तो वहीं दो घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें एक युवक की हालात अत्यधिक गंभीर थी जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.