मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नवांकुर संस्था द्वारा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज बुधवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम विकास, शासकीय योजनाओं और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गई। 32 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की