हरदोई: टंडियावां पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2025 जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को वादिनी द्वारा थाना टंडियावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त रिजवान निवासी ग्राम कोटरा थाना पिसावां जनपद सीतापुर द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।इस संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना टंडियावां पर नामजद अभियुक्त रिजवान पर केस पंजीकृत किया गया था।