हरदोई: राजवर्धन सिंह के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में शिविर लगाकर समर्थकों ने किया रक्तदान
Hardoi, Hardoi | Oct 31, 2025 मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक, समाजसेवी राजवर्धन सिंह 'राजू' के जन्मदिन को उनके समर्थकों ने 'जनकल्याण एवं सेवा दिवस' के रूप में मनाया। इस मौके पर हरदोई जिला अस्पताल में उनके सहायक आमिर मन्सूरी की अगुवाई में 'रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर राजवर्धन सिंह की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई।