हरदोई: सहकारी क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन गायब, केंद्र प्रभारी छुट्टी पर, कर्मचारी मनमानी पर उतारू, किसानों को कैसे मिले डीएपी
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2025 किसानों को एक बार फिर डीएपी खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि किसानों को गेहूं सरसों आदि की बुआई करनी है इसके लिए डीएपी की जरूरत है लेकिन डीएपी नहीं मिल पा रही है। हमारे संवाददाता ने कैनाल रोड स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति का हाल जाना तो वहां बड़ी संख्या में किसान मौजूद मिले। किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं।