सोहागपुर: बोतल में पेट्रोल नहीं देने की बात पर युवक और पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच हुई मारपीट वीडियो वायरल
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढार रोड स्थित पेट्रोल पंप में बोतल पर पेट्रोल नहीं देने की बात पर एक युवक और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई है,मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में बुधवार को लगभग 2:15 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट हो रही है।