भोरे: भोरे प्रखंड में तार के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, जोरदार धमाके के साथ धू-धू कर जला पेड़, वीडियो वायरल
भोरे प्रखंड में बीते शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अफरा तफरी मच गई। यह घटना बगहवा मिश्र पंचायत के सबेया गांव की बताई जा रही है। जहां एक तार के पेड़ पर वज्रपात होने से उसके ऊपरी हिस्से में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना का कुछ वीडियो मौजूद लोगों ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है।