हमीरपुर: कुंडौरा दरियापुर में रामटेकरी आश्रम में शतचंडी महायज्ञ का सातवां दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कुंडौरा दरियापुर गांव स्थित रामटेकरी आश्रम में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह-शाम पूजा-अर्चना कर यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर रहे हैं तथा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पवन शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। भागवत कथा के श्रवण से व्यक्