अनूपपुर: हाथियों का कहर: 5 हाथियों का दल बना आफत, 4 की मौत से दहशत, आक्रामक दंतैल से बढ़ा खतरा, ग्रामीण कर रहे रातभर पहरा
अनूपपुर जिले में 5 हाथियों का दल दो हिस्सों में बंटकर लगातार उत्पात मचा रहा है। अब तक 4 लोगों की मौत और कई घायल हो चुके हैं, जबकि ग्रामीण रातभर जागने को मजबूर हैं। एक आक्रामक दंतैल हाथी ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। डीएफओ सहित वन अमला लगातार निगरानी में जुटा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।