मरवाही: मरवाही वनपरिक्षेत्र में 11 दिनों से डटा हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट मोड पर, निगरानी में जुटा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनपरिक्षेत्र में चार हाथियों का दल पिछले 11 दिनों से लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं वन विभाग लगातार उनके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल मध्यप्रदेश के जैतहरी क्षेत्र से गुजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वनपरिक्षेत्र में पहुंचा है।