अगिआंव: अगियांव प्रखण्ड के खरैचा से 27 लीटर देशी शराब के साथ पुलिस एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Agiaon, Bhojpur | Jul 22, 2024 अगियांव के खरैचा गांव से गड़हनी पुलिस ने 27 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार धंधेबाज खरैचा निवासी शत्रुधन मुसहर के पुत्र चुन्नू मुसहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज देशी शराब लेकर कही बेचने जा रहा था तभी गिरफ्तार कर लिया गया। मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।