कैलारस शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने आज दिनांक 5 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना से मुलाकात की, सभी ने अस्वस्थ किया है कि कैलारस का शक्कर कारखाना जरूर चलाया जाएगा। यह मुलाकात आज 05 दिसंबर को शाम करीब 05:00 बजे भोपाल में हुई है।