पाली: पाली तहसील सभागार में एसडीएम एवं सीओ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 10 शिकायती पत्र आए
Pali, Lalitpur | Feb 7, 2026 शनिवार को पाली तहसील में एसडीएम निशांत तिवारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान मौके पर लगभग 10 शिकायती पत्र पहुंचे। जिनमें से एक शिकायती पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष बचे हुए शिकायती पत्रों के गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए गए।