बौंसी: सिराय में सात दिवसीय भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
Bausi, Banka | Apr 6, 2026 नगर पंचायत बौंसी के सिराय में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, युवतियाँ और बुजुर्ग सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए।