राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका को किया दस्तयाब, आरोपी को किया गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने सोमवार शाम 5:00 करीब प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आरोपी कुंदन पिता गोपाल योगी निवासी झिलेला थाना जावर राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र से एक नाबालिक बालिका को पहले पुतला कर भाग ले गया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका के बयान के आधार पर पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।