मैहर: कांग्रेस ने शुरू किया सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान, युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को संगठन से जोड़ने की पहल
मैहर। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं, जागरूक नागरिकों तथा सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रभावशाली व्यक्तियों (इन्फ्लुएंसर्स) को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को “सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान” की शुरुआत की गई। यह अभियान “प्रतिभा एक खोज” के तहत आयोजित हुआ हैं, इस अभियान के तहत प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगा काम करने का मौका।