गुण्डरदेही: तेजमल जैन ने वैवाहिक वर्षगांठ पर शासकीय प्राथमिक शाला सिर्राभाठा में बच्चों को कापी, पेन व पेंसिल भेंट की
तेजमल जैन द्वारा अपने वैवाहिक वर्षगांठ के 33 वर्ष पूरे हो जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला सिर्राभाठा में स्वयं उपस्थित होकर कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों को कॉपी तीसरी चौथी और पांचवी के बच्चों को पेन व पेंसिल भेंट कर अपने वैवाहिक वर्षगांठ को यादगार बनाया शाला के प्रधान पाठक श्री दिनेश कुमार निषाद सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार ठाकुर, सहायक शिक्षक रंजना मरकाम गालेश्वरी क्रांत शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री खिलावन सिन्हा,उपाध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू शिक्षाविद श्री रूपचंद जैन एवं सभी सदस्यों ने जैन जी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।