ब्यावर: रेल यात्रियों को कोच में मिलेगा शीतल जल, एकम आसरा ट्रस्ट ने उठाया बीड़ा, छोटे बच्चों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर लिया
Beawar, Ajmer | May 1, 2026 ब्यावर। भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल करते हुए एकम आसरा चेरिटेबल ट्रस्ट ने रेल यात्रियों के लिए निःशुल्क शीतल जल सेवा अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को इस सेवा प्रकल्प की शुरुआत जोधपुर - इंदौर ट्रेन से की गई, जो मजदूर दिवस 1 मई से प्रारंभ होकर 30 जून तक लगातार संचालित किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा बाजार से पानी के केम्पर मंगवाकर रेलवे