मेराल: मेराल के पूर्वारा टोला की महिला ने पति व भसुर पर मारपीट व प्रताड़ना का लगाया आरोप, महिला ने थाना में दी शिकायत
मेराल में एक दिन पहले जिस युवक के पिता ने अपने पुत्र पर चोरी और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, उसके अगले ही दिन मंगलवार को युवक की पत्नी ने भी पति और भसुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मेराल थाना में आवेदन दिया है। पूर्वारा टोला निवासी एवं जेएसएलपीएस में ब्लॉक स्तरीय जेंडर सीआरपी के रूप में कार्यरत समता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके प