मेदिनीनगर (डालटनगंज): तरहसी-जगतपुरवा सड़क पर शाहद में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल, मेदिनीनगर में इलाज जारी
पलामू जिले के तरहसी-जगतपुरवा मुख्य सड़क पर शाहद के पास गुरुवार की क़रीब 7 शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाइक, टीवीएस (लूना) और एक अज्ञात वाहन के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ।मृतक की पहचान जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के टॉड पतरा निवासी 55 वर्षीय दुर्गा महतो के रूप में हुई है।