चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोड़ाग पंचायत में प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत लगभग 4.77 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सोलर जलमीनारें ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई हैं। पंचायत के कुलीतोड़ाग, सागीपी, घरमसाई, सिरकापी, धनगांव और तुइया बांदासाई गांवों में लगी कई जलमीनारें महीनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हैं!