मंझनपुर: शरीफपुर में तालाब हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों के परिजनों से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के शरीफपुर उर्फ माखुपुर गांव में तालाब में डूबने से हुई दो मासूम बच्चियों रागनी पुत्री राकेश सरोज एवं संजना पुत्री राजेश सरोज की दर्दनाक मौत के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।