बागपत: रिवर पार्क बागपत स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मारी, हादसे में कार में सवार तीन युवक घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 24, 2026 बागपत शहर निवासी दीपक ने शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा खेकड़ा निवासी संदीप अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर गुरुवार की रात वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।