पालीगंज: सिगोड़ी गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल
Paliganj, Patna | Jul 10, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगोड़ी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओ की पहचान करुणा देवी और रेनू कुमारी बताई गई है। मारपीट का मामला गुरुवार की रात 8:55 के करीब की है।