बैतूल नगर: बेटे से विवाद के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम! कीटनाशक पीने से बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में इलाज जारी"
बैतूल जिले के बड़गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बोरदेही थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी 45 वर्षीय ममता मर्सकोले, पति बंडू मर्सकोले ने बेटे के साथ हुए विवाद के बाद कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। कीटनाशक पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें