विदिशा नगर: डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के लिए मां का हंगामा, बेटी का एडमिशन अटका
डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान एक महिला ने गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट में हंगामा कर दिया। महिला का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के स्कूल प्रवेश के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है, लेकिन कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगाने और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बावजूद प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। परिजनों ने अधिकारियों पर टालमटोल का आरोप लगाया।