बेगूसराय: छौड़ाही थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को किया बरामद, प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
छौड़ाही थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पिछले दिनों छौड़ाही थाना में 01 लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है.