कान्हाचट्टी: कादे गांव में मां भगवती देवी वैष्णवी महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा, सांसद व पूर्व मंत्री भी हुए शामिल
प्रखंड के कैंडीनगर पंचायत स्थित कादे गांव में मां भगवती देवी के द्वितीय स्थापना दिवस पर शनिवार को मां भगवती देवी वैष्णवी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं माथे पर कलश लेकर करीब पांच से छह किलोमीटर पैदल चलकर हेसापरम नदी पहुंचीं। वहां यज्ञाचार्य नकुलदेव शास्त्री ने गणेश पूजन व वरुण देव की पूजा कर कलश में जल भरवाया। इसके