आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे फाग उत्सव व एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा खाटू श्याम मंदिर हिसारिया धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में लोग रंग गुलाल खेलते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने ध्वजा उठा रखी थी। शोभायात्रा का रास्ते में कई जगहों पर स्वागत किया गया।