बालाघाट: सरेखा ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, ट्रक की चपेट में आई कार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेखा रेलवे फाटक स्थित ओवरब्रिज के टर्निंग पाइंट पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। गोंदिया की ओर जा रहे एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 4950 को