जोशीमठ बाजार में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित सूमो वाहन दुकान में घुसा, मची अफरा-तफरी!
उत्तराखंड के चमोली जिले के अंतर्गत आने वाले जोशीमठ मुख्य बाजार में एक अनियंत्रित टाटा सूमो वाहन के दुकान में घुसने से हड़कंप मच गया। देर रात हुई इस घटना के दौरान बाजार में अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक अचानक उस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बेकाबू सूमो सीधे सड़क किनारे स्थित एक व्यावसायिक दुकान का शटर तोड़ते हुए भीतर जा घुसी।