सगड़ी: चिलबिली दान चिलबिली गांव में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख, एक भैंस की जलकर हुई मौत
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव में देर रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई । जिससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया । वही एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस बुरी तरह से झुलस गई है । यह आगलगी की घटना अशोक पटेल पुत्र दयाराम पटेल के घर पर घटित हुई । किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका ।