बिस्टान रोड मंडी गेट पर निर्माण बना मुसीबत खरगोन। बिस्टान रोड स्थित अनाज मंडी गेट के सामने नाली पर किया गया पक्का निर्माण किसानों और वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। इस नाली क्रॉसिंग की ऊंचाई 2 से 3 फीट होने के कारण अनाज से लदे भारी वाहनों को मंडी के अंदर और बाहर जाने में परेशानी होती है। कोई वाहन निकलते समय रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।