बेरो: चारिमा में जंगली हाथी का तांडव, सुमित एक्का का घर ढहा
Bero, Ranchi | Apr 1, 2026 चारिमा गांव में देर रात जंगली हाथी ने सुमित एक्का का कच्चा घर तोड़ दिया। परिवार सुरक्षित बच गया, लेकिन अनाज व सामान नष्ट हो गया और वे बेघर हो गए। सूचना पर जनप्रतिनिधि व वन विभाग ने निरीक्षण कर मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मुआवजा व हाथी आतंक से स्थायी समाधान की मांग की है।