जसवंतनगर: जसवंतनगर के विराट होटल में व्यापारी संवाद कार्यक्रम, अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी संबंधित दी जानकारियां
विराट होटल में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-2 सुरेंद्र मोहन सिंह ने की। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त राज्य कर खंड-3 अनिरुद्ध कुमार राय और उपायुक्त राज्य कर खंड प्रथम अरुण सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी 2.0 के नए प्रावधान, ई-इनवॉयसिंग और ऑनलाइन कर सेवाओं की जानकारी दी।