गोहपारु: अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को गोहपारू पुलिस ने पलसउ गांव से किया गिरफ्तार
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने बुधवार को लगभग 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि गोहपारू पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी लवकुश बैगा को पलसउ गांव से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया है कि आरोपी के द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था,जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।