बस्ती: पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती ने पुलिस बल के साथ बस्ती शहर में किया गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Basti, Basti | Oct 4, 2025 दुर्गा पूजा मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर सहित भारी पुलिस बल ने शहर क्षेत्र में पैदल मार्च किया है। यह पैदल मार्च कंपनी बाग से गांधी नगर, रोडवेज तक निकाला गया। अधिकारियों ने पंडालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।