सिवनी: कातालबोड़ी में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन
Seoni, Seoni | Jun 11, 2026 सिवनी के पवित्र ग्राम मातृधाम कातालबोड़ी में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं ने विरोध जताते हुए कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को महिलाओं ने अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने, दोषियों पर कार्रवाई करने और आबकारी विभाग की निष्क्रियता की जांच की मांग की। गांव को नशामुक्त बनाने की मांग को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखा गया।