बरेली: इज्जतनगर का खूनी दामाद ढेर, सास-साले के कातिल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पारिवारिक विवाद में अपनी ही सास और साले की चाकू से बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पंचायत के दौरान मामूली कहासुनी के बाद अचानक हिंसक रूप ले लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की जान ले ली, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से