मैहर: नागौद में मोहर्रम परंपरागत श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया गया, निकला ताजिया एवं मातमी जुलूस
नागौद। मोहर्रम के अवसर पर नागौद नगर में पारंपरिक रूप से ताजिया एवं मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ हिस्सा लिया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने शांतिपूर्वक मातम करते हुए हजरत इमाम हुसैन का जुलूस आस्था के साथ निकाला गया।