माधौगढ़: रामपुरा नगर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई, जयकारों से नगर गुंज उठा
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा नगर में आज दिन मंगलवार समय 6 बजे तक बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई है, शोभा यात्रा में सभी नगर क्षेत्र के लोग महिलाएं युवतियों के द्वारा बढ़चढकर हिस्सा लिया गया और नीले रंग से होली खेली गई है,इस पर्व को पूरा देश मना रहा है,जय भीम के जयकारों के साथ यह शोभा यात्रा निकाली गई जिससे नगर गूंज उठा है।