धमतरी: धमतरी से रायपुर जा रही लग्जरी बस में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को धमतरी से रायपुर जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की बस के सामने की ओर अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनटों में बस के अंदर आग फैल गई और देखते ही देखते लपटों ने वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।