जुरहरा थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में साइबर ठगीं के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन 5 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए गए हैं, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है, कार्यवाही का प्रेस नोट पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे किया जारी।